Site icon KyaHotaHai.com

हर घर तिरंगा निबंध 1500+ शब्दों में (बेस्ट निबंध)। har ghar tiranga essay nibandh in hindi 1500 + words

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

हर घर तिरंगा पर निबंध, हर घर तिरंगा अभियान पर निबंध, har ghar tiranga essay nibandh in hindi

har ghar tiranga essay nibandh in hindi: देश के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत पीएम मोदी ने एक नए अभियान की शुरुआत की है, इसका नाम है हर घर तिरंगा। अब हर स्कूल में या किसी भी निबंध प्रतियोगिता में सबसे अहम टॉपिक है- हर घर तिरंगा। इस आर्टिकल में हम आपको 1500 से अधिक शब्दों में इस पर निबंध लिखकर बताएंगे। यह वादा है कि अगर ऐसा निबंध आप लिख दिए तो आप निबंध प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज जरूर जीतेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों, हर घर तिरंगा अभियान को देशभक्ति का सबसे अहम अभियान माना जा रहा है। अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आस्था प्रकट करने का यह सबसे शानदार अभियान है। इस अभियान में देश का हर नागरिक शामिल हो रहा है। चाहें वह किसी भी धर्म, जाति या वर्ग का हो। किसी भी उम्र का हो। छोटे से लेकर बड़े और बुजुर्ग तक हर कोई इस अभियान को मजबूत बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है।

पीएम मोदी ने भी अपील की है कि देश का हर नागरिक अपने घर पर इस अभियान के तहत झंडा फहराए और अपनी सेल्फी पोस्ट करे। इससे देश को एकता का संदेश भी जाएगा और पूरी दुनिया देखेगी कि कैसे भारत अपनी आजादी का 75वां वर्षगांठ इतने धूमधाम से मना रहा है, जिसमें देश का हर एक नागरिक उसका हिस्सा है। तो चलिए इस सबसे बड़े अभियान पर हिंदी में एक खूबसूरत निबंध आपके लिए लिखते हैं। इससे आपको किसी भी निबंध प्रतियोगिता को जीतने में मदद मिलेगी।

हर घर तिरंगा पर निबंध । har ghar tiranga essay nibandh in hindi

हर घर तिरंगा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की है। यूं तो देश का हर नागरिक हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी पर तिरंगा झंडा फहराकर अपनी देशभक्ति प्रकट करता है। लेकिन इस बार का स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त हर भारतीय नागरिक के लिए खास है।

इस बार देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। इसे अमृत महोत्सव नाम दिया गया है और इसी के तहत पूरे देश में इस बार स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास कहीं अधिक है। पीएम मोदी ने इस 75वें वर्षगांठ को और खास बनाने और देश के हर नागरिक को यह महसूस कराने के लिए वह देश के लिए सबसे खास है, इस नए अभियान हर घर तिरंगा की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई है। देश के हर ऑफिर, स्कूल, कॉलेज और हर तरह के दफ्तर में भी तिरंगा लहराया जाएगा। आजादी के इस अमृत महोत्सव के तहत पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वे अपने तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें।

वैसे भी किसी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश का गौरव होता है। उस देश का सम्मान होता है। अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है और इसके प्रति सम्मान प्रकट करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। देश के तिरंगे के लिए देश के सुरवीरों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। इसी तिरंगे को पाने के लिए कितने क्रांतिकारी शहीद हो गए।

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

आज उसी तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान हमारे सामने है। इस अभियान के तहत हमें देश के प्रति, अपने तिरंगे के प्रति एक सम्मान प्रकट करने का मौका मिला है। यूं तो हर कोई अपने देश और अपने देश के झंडे से प्यार करता है। लेकिन इस तरह के मौकों पर एक साथ मिलकर उसका हिस्सा बनने से हमारी देशभक्ति और प्रगाढ़ होती है।

इस अभियान के तहत हर प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर तैयारी की गई है। खासकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिस तरह से तैयारी की है, उससे दूसरे प्रदेशों को सबक लेना चाहिए। यूपी की योगी सरकार ने हर डीएम को इसके लिए जवाबदेह बना दिया है।

डीएम की अगुवाई में बनी कमेटी पूरी निगरानी रख रही है कि हर जिले में इस अभियान को सफल बनाया जाए। इसके तहत कैसे गांव-गांव तक तिरंगा झंडा मिलेगा। अगर कोई घर पर तिरंगा बना रहा है तो उसका मानक क्या होगा। उसे कैसे फहराना है. सारी जानकारी प्रेरक घर-घर तक पहुंचकर दे रहे हैं।

यह भी जानें

हर घर तिरंगा अभियान क्या है और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

पीएम मोदी की हर सरकारी योजना की जानकारी यहां है

घर बैठे पैसे यहां से कमाएं

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

अगर आपको भी तिरंगा झंडा खरीदना है तो आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ने के लिए केंद्र सरकार ने एक अलग से वेबसाइट बना दी है। इस वेबसाइट का नाम है- harghartiranga.com . यहां पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इसका हिस्सा बन सकते हैं।

देश के लोग बढ़चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपना सेल्फी भी इस वेबसाइट पर डाल रहे हैं। कुल मिलाकर यह अभियान देश में एकता और सद्भाव को भी बढ़ाने वाला अभियान साबित होगा। मुझे ऐसा लगता है कि इस अभियान के जरिए देश में एक बार फिर देशभक्ति का जज्बा प्रबल होगा और हर इंसान खुद को इस दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होने पर गर्व करेगा।

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

अपने झंडे के प्रति आस्था प्रकट करने के बाद जो खुशी मिलती है, उस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस तरह के अभियान को शुरू करने के लिए देश के पीएम मोदी बधाई के पात्र हैं। मुझे लगता है कि समय-समय पर इस तरह के अभियान होने चाहिए।

मैं यह नहीं कहता है कि लोगों को अपने देश के प्रति देशभक्ति दिखाने के लिए किसी सर्टिफिकेट की जरूरत है या फिर इस तरह से तिरंगा लहराने की। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसे मौके ही होते हैं जो हमें यह अहसास दिलाते हैं कि हम भी इस देश का एक हिस्सा हैं और सबसे अहम हिस्सा हैं। इस तरह के मौके हमें हमारे भीतर तक देश के प्रति एक बार फिर सजग होने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें बुस्टअप करते रहते हैं।

नागरिकों को अपने देश के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है लेकिन जब मौका हो देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ का तो फिर उसका हिस्सा बनना हमारा कर्तव्य है। यह दिखावा नहीं है बल्कि अपने देश और अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का एक मौका है। कुछ लोग कह सकते हैं कि इस तरह के दिखावे की क्या जरूरत है। उनसे पूछिए कि आखिर वे साल भर में एक बार अपना बर्थडे क्यों मनाते हैं, वे सालगिरह क्यों मनाते हैं? तो वे जवाब नहीं दे पाएंगे।

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

जिस तरह से आपके लिए साल का एक दिन जिस दिन आपने जन्म लिया है खास है, वैसे ही देश के लिए वह दिन और पल सबसे खास है जब देश आजाद हुआ था। तो उस पल को जिस भी तरीके से और जितने बड़े व्यापक तरीके से आप मनाएंगे उतना ही वह दिन आपके लिए और दुनियाभर के लिए खास हो जाएगा। ऐसे में मुझे लगता है कि यह अभियान देश के लोगों को एकता की राह पर लाने और देशभक्ति के जज्बे को मजबूत करने वाला एक जबरदस्त अभियान साबित होगा।

ऐसे अभियान यह संकेत देते हैं कि किस तरह से देश आगे बढ़ता है। कैसे देश में एकता और सद्भाव को स्थापित किया जा सकता है। कैसे देश के हर नागरिक को यह अहसास दिलाया जाता है कि वह देश के लिए सबसे खास और अहम है। इस तरह के अभियान के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बच्चों के भीतर कम उम्र से ही देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

यही वजह है कि इस मौके पर कई संस्थान निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। इन प्रतियोगिताओं में देशभक्ति वाले टॉपिक पर ही लिखना या पोस्टर बनाना होता है। ड्राइंग कंपटिशन भी इस पर कराए जा रहे हैं। इसमें हर घर तिरंगा पर ही अपनी क्रिएटिविटी को छात्रों को सामने रखना है। कुल मिलाकर इस तरह की प्रतियोगिताएं जहां छात्रों को देशभक्त बनाती हैं वहीं इस तरह के अभियान उन्हें देश के प्रति आस्था को मजबूत करने का काम करते हैं।

देश का हर नागरिक खुद को इस तरह के अभियान में शामिल करके देश के प्रति अपना सम्मान दिखा सकता है। आपके मन में कोई भी ऐसा भाव नहीं होना चाहिए कि यह दिखावा है या इसकी क्या जरूरत है। हर देश के नागरिक को जब भी देश और देश के तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने का मौका मिले तो उसे जरूर उसमें हिस्सा लेना चाहिए। यही वह समय होता है जब आप खुद आगे बढ़कर देश का सही नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हैं।

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

उपसंहार

कुल मिलाकर मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि यह अभियान देश के प्रति, देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने का अभियान है। यह अभियान देश के युवाओं और हर उम्र के लोगों के देशभक्ति के जज्बे को और मजबूत करेगा। इस अभियान में हम सबको बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और आज ही रजिस्ट्रेशन कराकर अपने देश को और इस अभियान को और मजबूत करना चाहिए। हम सभी को अपने घर पर एक झंडा तो इस बार फहराना ही फहराना है।

जय हिंद….जय भारत

वंदेमातरम

har ghar tiranga essay nibandh in hindi

आज आप क्या सीखकर जा रहे हैं

दोस्तों, आज आपने har ghar tiranga essay nibandh in hindi के बारे में जाना। हर घर तिरंगा पर कहीं भी आपको इतना बड़ा और शानदार निबंध नहीं मिलेगा। इस निबंध को लिखकर आप किसी भी प्रतियोगिता को टॉप कर सकते हैं। आपके मन में कोई भी सवाल है तो कमेंट करें। हमारे वेबसाइट को गूगल में सर्च करके हमारा सहयोग कीजिए। kyahotahai.com को गूगल में सर्च करते रहिए। लव यू रहेगा…har ghar tiranga essay nibandh in hindi

Exit mobile version