Site icon KyaHotaHai.com

गोत्र क्या होता है और इसका महत्व क्या है | gotra kya hota hai in hindi 2022

gotra kya hota hai in hindi

अपना गोत्र कैसे निकाले? गोत्र कितने प्रकार के होते हैं? हिंदू धर्म में गोत्र क्या होता है? सबसे बड़ा गोत्र कौन सा होता है? gotra kya hota hai in hindi

दोस्तों, kyahotahai.com में एक बार फिर आपका स्वागत है। आज एक नया टॉपिक- gotra kya hota hai in hindi. अक्सर आपने सुना होगा कि मैं अमुक गोत्र का हूं। कोई कहता है मैं कश्यप गोत्र का हूं। शादी के समय पंडितजी पूछते हैं कि आपका गोत्र क्या है? तब दूल्हा इधर-उधर देखने लगता है और फिर उसके दोस्त गूगल करते हैं कि google mera gotra kya hai? फिर उन्हें गूगल जवाब देता है कि गोत्र का मतलब होता है, आप किस वंश के हैं।

यानी यह आपको सीधे आपके पूर्वजों से जोड़ देने की परंपरा है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको गोत्र क्या होता है और इसका क्या महत्व है? के साथ ही गोत्र से जुड़े हर सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढिएगा और शेयर भी करिएगा।

gotra kya hota hai in hindi के तहत यह जान लीजिए कि गोत्र का ब्राह्मणों के लिए बहुत ही महत्व होता है। ब्राह्मणों के हर धार्मिक कामकाज में खासकर शादी और इस तरह के अन्य संस्कारों में आपके गोत्र के नाम का मंत्रोच्चारण होता है। शादी के समय आपने देखा होगा कि आंगन में पंडितजी दूल्हा और दूल्हन दोनों पक्षों से उनका गोत्र पूछते हैं। शादी से पहले भी जब शादी तय होती है तो गोत्र देखा जाता है। ब्राह्मणों में बिना गोत्र देखे कोई शादी नहीं होती है। तो चलिए आपको गोत्र के बार में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि gotra kya hota hai in hindi

गोत्र क्या होता है हिंदी में | gotra kya hota hai in hindi

गोत्र मूल रूप से ब्राह्मणों के उन सात वंशों से जुड़ा हुआ है जिससे उनकी उत्पत्ति हुई है। सनातन धर्म में गोत्र को सबसे अहम माना गया है। ये सात वंश सात ऋषि थे जिनसे हम सब जुड़े हुए हैं। इन सात ऋषियों में अत्रि, भारद्वाज, भृगु, गौतम, कश्यप, वशिष्ठ और विश्वामित्र शामिल हैं। इन्हीं के नाम पर ही सभी गोत्र आपको ब्राह्मणों में मिलेंगे। बाद में इसमें एक आठवां गोत्र भी जोड़ा गया जिसे अगस्त्य ऋषि के नाम पर अगस्त्य गोत्र कहा गया।

जैन ग्रंथों में भी 7 गोत्रों का ही उल्लेख है। इसमें सबसे पहले कश्यप गोत्र आता है। उसके बाद गौतम, वत्स्य, कुत्स, कौशिक, मंडव्य और वशिष्ठ गोत्र हैं। वैसे बाद के दिनों में छोटे-छोटे प्रसिद्ध साधुओं से जोड़कर भी गोत्रों के नाम पड़ते गए और इस तरह से अब तक देश में कुल 115 गोत्र हो गए हैं।

अब तक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि ये गोत्रों की संख्या समय और परिस्थियों के अनुसार बढ़ती रही है। पहले महाभारत काल में सिर्फ 4 गोत्रों का विवरण आता है। अंग्रिश, कश्‍यप, वशिष्‍ठ और भृगु। बाद में इसमें जमदन्गि, अत्रि, विश्‍वामित्र और अगस्‍त्‍य के नाम जुड़ गए और इनकी संख्या सीधे आठ हो गई। gotra kya hota hai in hindi के तहत अब जानिए कि अपना गोत्र कैसे पता करें।

अपना गोत्र कैसे निकाले? अपना गोत्र कैसे पता करें ?

किसी भी इंसान का गोत्र उनके पूर्वजों से जुड़ा होता है। आपके पूर्वज किस ऋषि से जुड़े हैं उसी वंश परंपरा के तहत आपका गोत्र निकलेगा। ऐसे में आप अपनी वंशावली में अपना गोत्र देख सकते हैं। सबसे आसान उपाय यह है कि आप अपने घर के बुजुर्गों से अपने गोत्र के बारे में पूछें। अपने दादा जी या परदादा जी या फिर अपने पिता से इसके बारे में जानें। आपके जो पटीदार यानी आपके चाचा या गांव के पटीदार जिस गोत्र के होंगे वही गोत्र आपका भी होगा, तो इस तरह से भी यह पता कर सकते हैं।

कुछ लोग इंटरनेट के जरिए गोत्र तलाशने की कोशिश करते हैं। वहां पर कई साइट्स इसे बताने का दावा भी करते हैं लेकिन मान लीजिए कि यह गलत है। ऐसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है जो आपको आपका गोत्र बता दे। आपका गोत्र आपका ही कोई सगा बताएगा। इसलिए इंटरनेट या किसी पंडित के चक्कर में मत पड़िए। अपनों से बात कीजिए वे खुद आपका गोत्र बता देंगे।

इतना जान लीजिए कि इन आठ ऋषियों में से किसी एक के नाम पर ही आपका गोत्र है। अब इस स्थिति में आपको बस इतना करना है कि अपनी वंश नियमावली किसी पंडित को दिखा लेनी है। या फिर अपने किसी बड़े बुजुर्ग से इस बारे में पूछ लेना है। कई बार हमारे घर के पुराने पंडित या पुरोहित को मालूम होता है कि हमारा गोत्र क्या है। तो वहां से आप इस बारे में पता कर सकते हैं। gotra kya hota hai in hindi के तहत अब जानिए कि सबसे बडा गोत्र कौन सा है।

सबसे बड़ा गोत्र कौन सा होता है?

सबसे बड़ा गोत्र कश्यप गोत्र को माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गोत्र में ब्राह्मण भी हैं और क्षत्रिय भी हैं। इसके अलावा यह माना जाता है कि कश्यप ऋषि के अनेक विवाह हुए थे। इसलिए उनके वंशज अन्य ऋषियों की तुलना में सबसे अधिक थे। यही वजह है कि ऐसे ब्राह्मण जिन्हें अपना गोत्र नहीं पता होता है वे भी खुद को कश्यप गोत्र का ही मानते हैं।

कश्यप गोत्र में ब्राह्मण, क्षत्रिय के अलावा अनुसूचित जाति की भी कई जातियां आती हैं। कहा जाता है कि अपने देश में 50 से अधिक जातियां कश्यप गोत्र में आती हैं। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। कश्यप जाति मुख्य रूप से हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के लोगों में मिलता है।

उत्तर भारत मे अधिकांश में संख्या में कश्यप गोत्र के ही लोग हैं। इनमें कश्यप लोगों के अलावा खरवार, कहार, गौड़, निषाद, जैसी जातियां भी कश्यप गोत्र में आती हैं। gotra kya hota hai in hindi के तह अब जानिए कि गोत्र भूल गए हैं तो किसे अपना गोत्र मानें?

यह भी पढ़िए-

हर तरह की धार्मिक खबरें सिर्फ एक क्लिक पर यहां पढ़ें

पीएम मोदी की हर सरकारी योजना की जानकारी एक क्लिक पर

गोत्र भूल गए हैं तो क्या करें

गोत्र भूल गए हैं तो कश्यप गोत्र को अपना गोत्र मान लें। कश्यप गोत्र ऐसा गोत्र है जिसे हर भूलने वाला अपना मान सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सबसे बड़ा गोत्र कश्यप गोत्र ही होता है। ऐसे में अगर आपके दादा-परदादा भी अगर आपका गोत्र नहींं बता पा रहे हैं और उन्हें भी अपना गोत्र नहीं मालूम है तो एक काम कीजिए कश्यप गोत्र को अपना गोत्र मान लीजिए।

वैसे भी इन सात मुख्य गोत्रों में से ही आप एक होंगे तो कश्यप गोत्र को अपना गोत्र मान लेंगे तो आप देश की उस बहुसंख्यक आबादी का हिस्सा हो जाएंगे जो कश्यप गोत्र से जुड़ा है। देश का सबसे बड़ा गोत्र कश्यप गोत्र ही है। भारत की लगभग सभी हिंदू जातियो में कुछ न कुछ लोग कश्यप गोत्र से जरूर जुड़े होते हैं। gotra kya hota hai in hindi के तहत अब जानिए कि गोत्र कितने प्रकार के होते हैं।

गोत्र कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्य रूप से गोत्र सात प्रकार के होते हैं। अत्रि, भारद्वाज, भृगु, गौतम, कश्यप, वशिष्ठ और विश्वामित्र। लेकिन बाद में अगस्त्य गोत्र भी जोड़ा गया। इसके साथ यह आठ प्रकार के हो गए। वर्तमान में देश में 115 गोत्र हैं जो हर छोटे बड़े साधु संतों के नाम पर हैं।

इस लिंक पर आपको सभी गोत्रों के नाम और उसके बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी- यहां क्लिक करें


(दोस्तों उम्मीद है कि gotra kya hota hai in hindi के बारे में पूरी जानकारी आपको मिल गई होगी। अगर इस बारे में कोई और सवाल है तो नीचे कमेंट में पूछिए, हम तुरंत जवाब देंगे। एक सहयोग कीजिए हमारे वेबसाइट को गूगल में सर्च करके आइए और अपनी पसंदीदा स्टोरी पढ़िए, लव यू यहां आने के लिए)


Exit mobile version