Site icon KyaHotaHai.com

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय | Eknath Shinde Biography in Hindi (age, family, politics career )

Eknath Shinde Biography in Hindi

एकनाथ शिंदे कौन हैं (पत्नी, परिवार, कुल संपत्ति, राजनीति करियर, गांव, जन्मतारीख सबकुछ), एकनाथ शिंदे चर्चा में क्यों हैं, Eknath Shinde Biography in Hindi

Eknath Shinde Biography in Hindi. एकनाथ शिंदे कौन है? इस आर्टिकल हम आपको महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे एकनाथ शिंदे का संपूर्ण जीवन परिचय बताने जा रहे हैं। एक ऑटो ड्राइवर से लेकर प्रदेश के सीएम बनने तक का शिंदे का सफर बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में इसे अंत तक पढ़िएगा और शेयर जरूर करिएगा।

पिछले कुछ दिन से सिर्फ एक इंसान पूरे महाराष्ट्र की राजनीति को हिलाकर रख दिया है। नाम है एकनाथ शिंदे। शिंदे अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। चलिए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं कि वे कौन हैं और कहां से आकर आज महाराष्ट्र के सीएम बनने जा रहे हैं। eknath shinde maharashtra new cm in hindi के बारे में लोग गूगल कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार के लोकनिर्माण और शहरी विकास के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अब वह बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने खुद ऐलान किया है कि शिंदे ही प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री होंगे।

एकनाथ शिंदे कौन हैं हिंदी में | Eknath Shinde Biography in Hindi

नामएकनाथ शिंदे
जन्मतिथि9 फरवरी 1964
जन्मस्थानमुंबई (महाराष्ट्र)
उम्र58 साल
शिक्षान्यू इंग्लिश हाईस्कूल ठाणे
स्नातक बीए (कला स्नातक)
उच्च शिक्षावाशवंत राव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय
वजन 68 किलो
जातिपाटीदार
संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये
पार्टीशिवसेना
व्यवसायऑटो ड्राइवर (राजनीति में आने से पहले), राजनेता (वर्तमान में)
वर्तमान पदमहाराष्ट्र के नए सीएम बनने जा रहे हैं

कौन है एकनाथ शिंदे | Eknath Shinde Biography in Hindi

एकनाथ शिंदे का पूरा नाम एकनाथ संभाजी शिंदे है। जो कि शिवसेना पार्टी के नेता है।इनका जन्म 9 feburary 1964 में मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ।वर्तमान में ये 58 साल के है। इनके पिता जी का नाम संभाजी नवलू शिंदे और माता का नाम गंगुबाई शिंदे है। इनकी धर्मपत्नी का नाम लता शिंदे है जो पेशे से एक बिज़नेस वूमेन है।इनका एक बेटा है जिसका नाम श्रीकांत शिंदे है।

एकनाथ शिंदे की शिक्षा | Eknath Shinde Biography in Hindi

जब एकनाथ शिंदे थोड़ा समझदार हुए तो इनके माता पिता के द्वारा इनका दाखिला ठाणे शहर के न्यू इंग्लिश हाईस्कूल में करा दिया। यहां कुछ समय तक इन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की।

परिवार का पेट भरने के लिए ऑटो चलाई

शिंदे का परिवार गरीबी की दौड़ से गुजर रहा था इसलिए इन्होंने बीच में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई छोड़ दी और परिवार की आर्थिक सहायता करने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने लगे।इस वक्त इनकी उम्र महज 16 वर्ष ही थी।

1980 के दशक के आस पास में बालसाहब ठाकरे के भाषण और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर ये शिवसेना पार्टी ज्वाइन कर लिए। इस समय इंडिया में शिवसेना पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी थी ,जो कट्टर हिंदुत्ववादी थी। हालांकि शिवसेना और बीजेपी की गठबंधन वाले साल 2014 की सरकार बनने के बाद इन्हें मंत्री पद प्राप्त हुआ और उसके बाद इन्होंने वसंतराव चवहान मुक्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और यहां से मराठी और राजनीति विषय में art में स्नातक की डिग्री हासिल की।

शिंदे का सफर | Eknath Shinde Biography in Hindi

कहा जाता है कि शिवसेना पार्टी में शामिल होने प्रेरणा इन्हे बाल साहब ठाकरे से नहीं बल्कि उस समय के पार्टी के नेता आंनद दिघे से प्राप्त हुई थी ।इन्होंने पहले शिवसेना के शाखा प्रमुख के तौर पर पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई और फिर वह ठाणे municipal के कॉरपोरेटर भी बने ।इन्हे पहली बार पार्षद बनने का मौका सन् 1997 में मिला ।यह ठाणे नगर निगम से पार्षद बने थे ।2001 में सदन के नेता के पद के लिए इन्हे चुना गया।

2002 में ठाणे नगर निगम पद पर इन्हे फिर से जीत हासिल हुई।साल 2004 में इन्हे महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुना गया।इसके बाद 2005 में ठाणे जिला प्रमुख के पद पर शिवसेना पार्टी द्वारा इन्हे नियुक्त किया गया। 2009 में एक बार फिर से इन्हे विधानसभा के लिए इन्हे चुना गया। 2014 में भी ये आए।2014 से 2019 तक ये महाराष्ट्र गवर्नमेंट में बतौर कैबिनेट मंत्री भी रहे। 2018 में इन्हे शिवसेना पार्टी का नेता नियुक्त किया गया। 2019 में यह गृह मामलों के मिनिस्टर रहे और साल 2020 में इन्हे ठाणे जिला का संरक्षक मंत्री बनाया गया।

निरहुआ का जीवन परिचय

द्रौपदी मुर्मू की जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे का बीजेपी से कनेक्शन | Eknath Shinde Biography in Hindi

महाराष्ट्र में सियासी घमासान अब खत्म हो गया है। शिंदे बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान कर दिया है कि शिंदे ही बीजेपी की तरफ से अब इस सरकार के नए सीएम होंगे। बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन शिवसेना ने तब कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। क्योंकि तब उद्धव सीएम बनना चाहते थे लेकिन बीजेपी इसके लिए राजी नहीं थी।

अब शिंदे ने शिवसेना के खिलाफ बगावत कर दी। शिंदे का आरोप था कि शिवसेना अपने मूल विचारधारा से भटक गई है और पार्टी के भीतर ही विधायकों की नहीं सुनी जा रही है। इसके बाद से पार्टी के तमाम विधायक शिंदे के साथ हो लिए। ऐसे में बीजेपी के पास अच्छा मौका आ गया और अब बीजेपी ने मास्टर स्ट्रोक चलते हुए खुद शिंदे को ही सीएम भी घोषित कर दिया है।

कौन थे एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु

एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु आंनद दिघे को माना जाता है , चूंकि आनंद दिघे से ही प्रभावित होकर एकनाथ शिंदे ने शिवसेना ज्वाइन की थी।

क्यों नाराज है उद्धव ठाकरे से एकनाथ शिंदे | Eknath Shinde Biography in Hindi

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से नाराज होने के कारणों को साफ करते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे के दरवाजे 2.5साल से बन्द ही थे ।हम कभी भी वर्षा बंगले में प्रवेश नहीं करने दिया गया, हमारी परेशानियों को नजरंदाज किया गया, लगातार आवाज लगाने के बावजूद भी हम अनसुना किया गया, आदित्य ठाकरे के साथ हम अयोध्या जाने से क्यों रोका गया? यहां तक कि राज्यसभा के चुनाव में हम और भरोसा भी नहीं किया गया।

इस प्रकार इनका यह भी आरोप है कि पिछले कुछ समय से शिवसेना पार्टी हिंदुत्ववादी ना रह कर इस्लाम परस्त पार्टी बन गई है।इस प्रकार लोगों का शिवसेना पार्टी से मन हट रहा है। इन लोगों में शिवसेना पार्टी के विधायक भी शामिल है। विधायकों का यह आरोप है कि उद्घव ठाकरे अब केवल नाम के ही सीएम रह गए है।बल्कि सरकार तो एनसीपी के शरद पावर ही चला रहे है। ऐसे में एकनाथ शिंदे लगातार विधायकों से मिलते रहे और उनके साथ मीटिंग करते रहे ।सबकी समस्याओं को भी सुना, इस तरह से एकनाथ शिंदे ने विधायकों का भरोसा जीत किया और मौका मिलते ही पार्टी से बगावत कर दी।

(दोस्तों, उम्मीद है कि आपको एकनाथ शिंदे के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो नीचे कमेंट कीजिए। हम तुरंत उसका जवाब देंगे। आपके सहयोग से ही आगे बढ़ेंगे। इसलिए हमारे वेबसाइट kyahotahai.com को गूगल में सर्च करते रहिए और जो आर्टिकल पसंद आए उसे शेयर जरूर करिए। लव यू)

Exit mobile version