Site icon KyaHotaHai.com

Anjana Singh: मासूम अदाएं, बोलती आंखें, क्यूट हंसी…यूं दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं अंजना सिंह

भोजपुरी ऐक्ट्रेस (bhojpuri actress) अंजना सिंह (Anjana Singh) को इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेसेस में गिना जाता है। वह खास तो हैं ही सबसे अलग भी हैं। उनकी आंखें बोलती हैं। हंसती हैं तो ऐसा लगता है जैसे आसपास का माहौल कितना खुशनुमा हो गया हो। ऐक्टिंग ऐसी कि सीधे दिल में उतर जाती हैं। कम शब्दों में कहें तो सादगी, ईमानदारी और कड़ी मेहनत की कॉकटेल हैं अंजना सिंह।

अंजना सिंह के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था। बिना किसी गॉडफादर के आना और फिर एक ऐसी इंडस्ट्री में जिसे लेकर लोगों के मन में कोई अच्छी राय नहीं थी, उसमें खुद के लिए ऐसी जगह बनाना कि लोग मिसाल दें, अंजना सिंह ही कर सकती थीं और उन्होंने बखूबी किया।

कड़े संघर्ष से मिला मुकाम
कहते हैं न कि अगर आपकी कोशिश ईमानदार है तो सफलता आज नहीं तो कल मिलेगी ही। अंजना सिंह की कोशिश ईमानदार थी। लगन थी उनके भीतर। इसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने जो सपना देखा था उसे साकार कर सकीं। आज अंजना किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं।



दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा
कोई व्यक्ति खुद सफल हो जाए तो वह अलग बात है लेकिन दूसरों के लिए वह प्रेरणा बन जाए तो फिर उसकी हस्ती अलग हो
जाती है। अंजना सिंह ने ऐक्टिंग के अलावा जिस तरह से लड़कियों और महिलाओं को अलग-अलग स्तरों पर प्रोत्साहित किया, उसने उन्हें अलग खड़ा किया। यही वजह है कि वह आज लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकीं।

दिखाया कि शार्टकट नहीं सही रास्ता चुनो
फिल्मी इंडस्ट्री में जबकि लोग मशहूर होने के लिए शार्टकट रास्ते चुनते हैं तो अंजना सिंह ने उदाहरण पेश किया कि सही रास्ता चुनो। रास्ता सही होगा तो तुम्हें शार्टकट की जरूरत नहीं पड़ेगी। लंबा रास्ता भी तुम्हारे लिए छोटा बन जाए। सफलता खुद ब खुद तुम तक आएगी।

लंबे समय से कर रही हैं इंंडस्ट्री पर राज
अंजना सिंह का करियर भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबा रहा है। इसके बावजूद आज भी वह हिरोइनों की टॉप लिस्ट में ही बनी हुई हैं। इसकी वजह भी और वह है हमेशा कुछ नया करने की कोशिश। हमेशा कुछ सीखने की कोशिश। खुद को फिट रखने की कोशिश। चुनौतियों के सामने डटकर खड़े रहने का जोश।

कहती हैं- मेरे फैंस ही मेरे सबकुछ हैं
जब आप दूसरों को प्यार देते हैं तो दूसरे भी आपको उसी तरह प्यार से नवाजते हैं। अंजना खुद इसकी उदाहरण हैं। वह अपने फैंस को अपना सबकुछ मानती हैं। तो उनके फैंस भी उन्हें दिलोजान से चाहते हैं। बॉक्स ऑफिस हो या फिर निजी जिंदगी अंजना सिंह पर उनके फैंस का प्यार हर जगह बखूबी बरसता है।

अपनी बेटी को मानती हैं अपना संसार

अंजना सिंह इतनी मजबूत हैं तो उसके पीछे वजह उनकी बिटिया अदिति सिंह भी हैं। अपनी बेटी को अपना संसार मानने वाली अंजना सिंह चाहती हैं कि दुनिया की हर बेटी खूब तरक्की करे। यही वजह है कि जब बात बेटियों को लेकर किसी भी अभियान या कार्यक्रम की आती है तो अंजना तुरंत उसके लिए हामी भर देती हैं।

Exit mobile version