Site icon KyaHotaHai.com

आर्केस्ट्रा क्या होता है | Arkestra Kya Hota Hai 2022 | Orchestra ka kya matlab hota hai

Arkestra Kya Hota Hai

शादियों में डांस करने वाली लड़कियों को क्या कहते हैं? Arkestra Kya Hota Hai? गांवों में आर्केस्ट्रा कैसे होता है?

Arkestra Kya Hota Hai: दोस्तों, आज एक नई जानकारी लाए हैं आपके लिए और ये है Arkestra Kya Hota Hai। अक्सर आपने गांवों में देखा होगा कि शादियों में ट्रॉली ट्रैक्टर पर लड़कियां डांस कर रही हैं। कई बार लोग कहते हैं कि शादी में आर्केस्ट्रा लेकर जरूर आइएगा। तो फिर आपके मन में पहला सवाल यही होता होगा कि आखिर ये आर्केस्ट्रा क्या होता है? कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आर्केस्ट्रा में लड़किया डांस क्यों करती हैं? तो इन सारे सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा। तो अंत तक पढ़िएगा और इसे शेयर जरूर करिएगा। चलिए शुरू करते हैं दोस्तों-

आर्केस्ट्रा शादियों में बजने वाला डांस का वह फॉर्मेट है जिसमें लड़कियां ही डांसर होती हैं। गांव के लोगों के लिहाज से बिना लड़कियों वाला आर्केस्ट्रा बेकार होता है। जिस आर्केस्ट्रा में लड़कियां होती हैं वहां मजा आ जाता है और लड़कों की भीड़ उमड़ पड़ती है। कई बार तो गांवों में इस आर्केस्ट्रा के पीछे लड़कियों के साथ बदतमीजी होती है और फिर मामला मारपीट तक पहुंच जाता है।

तो आपको इस आर्टिकल में हम आर्केस्ट्रा की शुरुआत, Arkestra Meaning Hindi, आर्केस्ट्रा में लड़कियों का इतना क्रेज क्यों है? क्या शादी में बिना लड़कियों के जो बैंड जाता है उसे आर्केस्ट्रा कहेंगे या नहीं? इन सारे सवालों का जवाब आज देंगे्। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि Arkestra Kya Hota Hai

आर्केस्ट्रा का मतलब क्या होता है हिंदी में | Arkestra Kya Hota Hai

आर्केस्ट्रा मूल रूप से म्यूजिशियंस का एक ग्रुप होता है जो अपने सभी संगीत के इंस्ट्रूमेंट्स के साथ किसी पार्टी में या शादी समारोहों में शामिल होते हैं। इसमें म्यूजिक के साथ डांस भी शामिल होता है। विदेशों में तो एक से बढ़कर एक आर्केस्ट्रा ग्रुप होते हैं जो कई मायनों में संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह भी हैं। लेकिन भारत के लिहाज से देखें तो आर्केस्ट्रा के बारे में एक बनी बनाई राय सिर्फ इतनी है कि बारात में जाने वाला वह बैंड बाजा ग्रुप जिसमें लड़कियां डांसर होती हैं, उसे ऑर्केस्ट्रा कहते हैं।

भारत में आर्केस्ट्रा का क्रेज देखना है तो पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी के पूर्वांचल के गांवों में चले जाइए। यहां पर हर बारात में आर्केस्ट्रा में लड़कियों का धमाकेदार डांस आपका ध्यान खींच लेगा। इन जगहों पर आर्केस्ट्रा अब स्टेटस सिंबल बन गया है. हर बड़ी बारात में लड़कियां नहीं नाचें तो लोग कहते हैं कि बारात बेकार है। ऐसे में लोग अपना रुतबा कायम करने के लिए लड़कियां डांसर ले जाते हैं और रात भर नचवाते हैं।

कई जगह आर्केस्ट्रा के कारण बवाल हो चुका है। आपने अक्सर खबर में सुना होगा कि कई बार पुलिस तक बुलानी पड़ी या फिर कभी ऐसा भी हुआ कि लड़की और लड़के पक्ष में आर्केस्ट्रा के कारण ही बात इतनी बिगड़ गई कि शादियां तक टूट जाती हैं। Arkestra Kya Hota Hai के तहत अब जानिए कि आर्केस्ट्रा में लड़कियां ही डांस क्यों करती हैं।

आर्केस्ट्रा में लड़कियां ही क्यों डांस करती हैं

आर्केस्ट्रा का अर्थ तो सिंपल संगीत से है जिसमें तमाम अलग-अलग तरह के इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए गाना गाकर लोगों को एंटरटेन किया जाता है लेकिन भारत में खासकर यूपी बिहार और बंगाल में बाद के दिनों में धीरे-धीरे शादियों के बैंड पार्टियों ने लड़कियों को अपने डांस ग्रुप में शामिल करना शुरू किया। इसके पीछे मकसद था कि उन्हें पैसा अच्छा खासा मिल जाता था और गरीब या मजबूरी वाली लड़कियों को वे लेते आते थे।

धीरे-धीरे यह चलन बढ़ने लगा। लड़कियां डांस करती तो लोगों को मजा आने लगा। लोग अब इसे ही देखने लगे और फिर एक समय ऐसा आया कि लोग डिमांड करने लगे कि हमें शादी में अब छह लड़कियों का ग्रुप चाहिए, 8 लड़कियों का ग्रुप चाहिए। आर्केस्ट्रा चलाने वालों को मुंहमांगा पैसा मिलने लगा। वे बंगाल, उड़ीसा या फिर बिहार आदि के गरीब इलाकों से जाकर कम पैसे में लड़कियां लाते हैं और उन्हें डांस करवाते हैं।

आप अगर आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़कियों से कभी मिलेंगे और उनसे बात करेंगे तो आप पाएंगे कि ज्यादातर लड़कियां मजबूरी में काम कर रही हैं। उन्हें ऐसा करना अच्छा नहीं लगता है लेकिन पेट पालने की मजबूरी है तो कभी दरिंदे मां बाप कम पैसों में उन्हें बेच दिए रहते हैं। तो ऐसी ल़ड़कियों का फायदा ये आर्केस्ट्रा वाले उठाते हैं। Arkestra Kya Hota Hai के तहत अब जानिए कि आर्केस्ट्रा काम कैसे करता है।

आर्केस्ट्रा कैसे काम करता है

दोस्तों, जिस तरह से सिंपल बैंड बाजा काम करता है उसी का रूप आर्केस्ट्रा भी है बस इसमें लड़कियों के आ जाने से एक तरह से तड़का लग गया है। तो शादी के दिन जब घर से बारात निकलनी होती है उससे पहले आर्केस्ट्रा ग्रुप लड़के वाले के द्वार पर आ जाता है। लड़कियां तैयार होकर ट्रैक्टर पर सवार हो जाती हैं। वहां डीजे बांध दिया जाता है जो इतना आवाज करे कि आसपास के कई गांव तक सुनाई दे।

अब जैसे ही लड़का तैयार होकर घर से बाहर कदम रखता है इधर लड़कियों का डांस शुरू हो जाता है। यूपी और बिहार में आपको भोजपुरी के गंदे गानों पर ज्यादा डांस देखने को मिलता है। इसे लोग पसंद करते हैं और फरमाइश करते हैं। इस तरह से लड़के के परछावन तक यह गाड़ी उसके पीछे-पीछे चलती है और लड़कियों का मदहोश कर देने वाला डांस पूरे गांव को दीवाना बना देता है।

उसके बाद लड़का जब लड़की के द्वार पर पहुंचता है। द्वारपूजा के दौरान आर्केस्ट्रा ग्रुप का जलवा देखते बनता है। लड़कियां अपने डांस से सबको दीवाना बना देती हैं। एक से एक भोजपुरी के गंदे गानों पर धमाकेदार डांस होता है और लोग खूब पैसा उड़ाते हैं।

इसके बाद जहां बारात ठहरा होता है वहां होती है असली धूम। यहां हर कोई अपने आपको तोप समझ रहा होता है। ज्यादातर बाराती पीकर मस्त रहते हैं। और अब एक से बढ़कर एक अश्लील गानों पर इन मजबूर लड़कियों को पूरे रात नचवाते हैं। इस दौरान कुछ लड़के छींटाकशी करते हैं तो कुछ इन लड़कियों को छू लेना चाहते हैं। इसी में कई बार लड़ाई हो जाती है और फिर मामला पुलिस तक पहुंच जाता है। Arkestra Kya Hota Hai के तहत अब जानिए कि कीमत कितनी होती है।

गांवों में आर्केस्ट्रा की कीमत कितनी है

जैसी और जितनी लड़कियां होंगी उतनी कीमत आपको देनी होगी। अगर आप सबसे शानदार लड़़कियों के साथ आर्केस्ट्रा ग्रुप बुक करेंगे तो आपको लाखों रुपये तक देने पड़ सकते हैं। वैसे बारात के सीजन में कम से कम 25 हजार रुपये से तीन लड़कियों के साथ का आर्केस्ट्रा ग्रुप मिल जाएगा। लेकिन ये लड़कियां बहुत खूबसूरत नहीं होंगी मॉडर्न नहीं होंगी।

अगर खूबसूरत और मॉडर्न लड़कियां चाहिए तो फिर आपको कीमत 75 हजार से शुरू होगा। आजकल लोग लाखों भी खर्च करने को तैयार हैं बस उन्हें मजा आना चाहिए। वैसे अमूमन आपको 35 से 50 हजार के बीच अच्छा ग्रुप मिल जाता है जिसमें लड़कियां भी अच्छी रहती हैं और पूरे रात आपको मजा आ जाता है। Arkestra Kya Hota Hai के तहत जानिए कि आज आपने सीखा क्या है।

इसे भी पढ़िए-

सेक्स एजुकेशन से जुड़ी हर जानकारी दूध (बूब्स) बड़े कैसे करें, मुठ कितनी बार बारें सबकुछ

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं. ये 11 ट्रिक सीख लीजिए

आज आप क्या सीखकर जा रहे हैं

दोस्तों, आज आपने सीखा कि गांव की शादियों में होने वाला आर्केस्ट्रा क्या होता है? Arkestra Kya Hota Hai और Orchestra ka kya matlab hota hai। अगर आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है तो नीचे कमेंट कीजिए। हमें आपकी मदद करके खुशी होगी। दोस्तों, आपके सहयोग से ही हमें आगे बढ़ना है। इसलिए आपसे निवेदन है कि गूगल में आप हमारे वेबसाइट kyahotahai.com को सर्च करके आते रहिए और अपना पसंदीदा कंटेंट पढ़ते रहिए। यहां आने के लिए लव यू रहेगा…

Exit mobile version